फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चोरों ने बंद मकान से आभूषण चुराए, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 09 Feb 2025 09:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के शिव शक्ति नगर क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान से चोरी वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान से सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। मामले में गृहस्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के केएपीजी कॉलेज के पीछे शिवशक्ति नगर विनोद कुमार यादव एडवोकेट के घर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि अपना नए मकान का निर्माण अमांपुर रोड़, मैदा मिल के सामने कराया है। 10 दिनों से वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ नये मकान में ही रह रहे थे। शनिवार की रात चोर पुराने मकान में घुस गए और मकान में चोरी की। पत्नी गीता के करीब सुबह 8 बजे घर पहुंचने पर चोरी के बारे में जानकारी हुई। घटना की सूचना गृह स्वामी ने फोन कर पुलिस को दी। चोरी की घटना की तहरीर अधिवक्ता विनोद कुमार ने पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें