फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर जा रहे किसान को किसी वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
बरनाहल में सड़क हादसे में किसान की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बरनाहल। करहल दिहुली मार्ग पर शुक्रवार की सुबह खेत पर जा रहे एक किसान को किसी वाहन ने रौंद दिया। हादसे में किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दिहुली निवासी किसान श्याम बाबू (40) शुक्रवार की सुबह पैदल ही खेत की ओर जा रहे थे। वह गांव स्थित विद्यालय के पास पहुंचे ही पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उन्हें रौंद दिया।
हादसे में श्याम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, उधर टक्कर मारने के बाद चालक भी वाहन को लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने हादसे सूचना किसान के परिजन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन व चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मैनपुरी। शुक्रवार की सुबह शहर के देवी रोड और आश्रम रोड पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। देवी रोड पर चुंगी के पास कोहरे में मोड़ पर बाइक फिसलने की वजह से बाइक सवार प्रशांत निवासी कुरावली रोड घायल हो गया। वहीं आश्रम रोड पर प्रवीन कुमार निवासी राधारमन रोड की बाइक कोहरे में सड़क किनारे खड़ी दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दूसरी बाइक सवार अतुल कुमार निवासी पुरानी नगरिया भी घायल हो गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें