फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाजार से घर जा रहे किसान को कंटेनर ने रौंदा, मौत

Tue, 05 Nov 2024 06:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार से घर जा रहे किसान को कंटेनर ने रौंदा, मौत
विज्ञापन

- गांव देवीगंज के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। मंगलवार की शाम बाजार से वापस गांव असेंधी लौट रहे किसान कंटेनर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव असेंधी निवासी किसान योगेंद्र चौहान (42) मंगलवार को देवीगंज बाजार गए थे। शाम करीब चार बजे वह बाजार से वापस घर लौट रहे थे। बाइक कुछ ही दूर पहुंची थी, तभी मार्ग से गुजर रहे कंटेनर ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल को मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। लेकिन रास्ते में ही योगेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से टक्कर मारने को कब्जे में ले लिया। किसान के शव का पोस्टमार्टम सैफई में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें