फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रैक्टर से गिरकर पहिये के नीचे आया किसान, मौत

Tue, 28 Jan 2025 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र में गांव पटियाहार के पास सोमवार की शाम एक किसान संतुलन खोकर ट्रैक्टर से नीचे गिर गए। ट्रैक्टर ट्राली का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। हादसे में किसान मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

गांव पटियाहार निवासी किसान अभिलाष सिंह (45) सोमवार की शाम को ट्रैक्टर ट्रॉली लेेकर खेत से आलू भरने के लिए जा रहे थे। कुछ दूर पहुंचने के बाद वह किसी तरह से संतुलन खोकर ट्रैक्टर से नीचे गिर गए और वह पहिया के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने परिजन को सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। किसान को भाई करन सिंह व परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें