कुरावली। गांव पहाड़पुर निवासी एक युवक सोमवार की शाम भाई को खेत पर खाना देने जा रहा था। तभी उसकी बाइक एक गड्ढे में गिर गई। हादसे में किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी 45 वर्षीय सुभाष चंद्र पुत्र रामखिलाड़ी सोमवार की रात घर पर था। रात करीब 11 बजे वह अपने भाई को खेत पर खाना देने के लिए बाइक से जा रहा था। रास्ते में गांव बेलाहार के पास अचानक सामने पशु आ गया। उसके बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में सुभाष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। काफी देर तक सुभाष जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश की। तलाश के दौरान उसका शव गड्ढे में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।