बरनाहल। एसडीएम करहल रतन वर्मा ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर अवा गंगा नदी की खोदाई का कार्य शुरू कराया। ग्रामीणों के विवाद की वजह से सोमवार को अवा गंगा नदी की खोदाई एक बार फिर रुक गई थी।
शासन के आदेश पर छह महीने पहले अवा गंगा नदी का अस्तित्व वापस लाने के लिए प्रशासन ने पैमाइश कराकर खोदाई शुरू कराई थी। जल संरक्षण के लिए पहल की थी। नदी के चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया था। दो दिन से तिरकारा दौलतपुर, खेड़ा महान, नगला साहब के ग्रामीणों के विवाद के चलते नदी की खोदाई का कार्य रूक गया। ग्रामीण अपने खेतों के पास नदी की पैमाइश कराना चाहते हैं। कुछ दिन पहले भी ग्रामीण खोदाई का कार्य बंद करा चुके थे। तब बीडीओ ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर खोदाई शुरू करा दी थी। सोमवार को एक बार फिर ग्रामीणों ने खोदाई का कार्य बंद करा दिया। मंगलवार को एसडीएम करहल रतन वर्मा और बीडीओ प्रहलाद सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा बुझाकर खोदाई का कार्य शुरू करा दिया।
-----
नदी में पानी आने से होगा लाभ
करहल। गांव तिरकारा दौलतपुर, नगला साहब, सुकरुल्लापुर में ग्रामीणों द्वारा अवा गंगा नदी की खोदाई रोके जाने पर मंगलवार को एसडीएम रतन वर्मा ने ग्रामीणों को समझाया। एसडीएम ने कहा नदी की खोदाई में बाधा न डालें। कुछ ही दिनों में नदी पानी से भर जाएगी और किसानों को खेती में लाभ होगा।