फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से किसान की मौत, देर रात को खेत से लौट रहा था घर

Thu, 16 Jun 2022 09:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

किसान बुधवार रात को खेत से घर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के सकीट थाना क्षेत्र में गांव कवार के पास खेत से घर पैदल जा रहे किसान को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


गांव कवार निवासी अनुज कुमार ने बताया उसके 57 वर्षीय पिता बुधवार रात साढ़े आठ बजे के करीब खेत से घर आ रहे थे। गांव के दुर्गपाल का खोखा सड़क किनारे रखा है। वह खोखा से कुछ दूरी पर सड़क से दूरी बनाकर बैठ गए। इस दौरान सकीट की तरफ से आई एक कार ने उनको टक्कर मार दी। 

इससे पिता की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं कार खड्ड में जा गिरी। कार को गांव हीरापुर निवासी शिवम चला रहा था। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हुई है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें