फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बरा में छत से गिरकर किसान की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव बरा सूरजपुर में सोमवार की सुबह एक किसान छत से गिरकर घायल हो गया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंच परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन

गांव निवासी 50 वर्षीय किसान रामनरेश की तबियत खराब थी। सुबह वह छत पर लेटे हुए थे। करीब 11 बजे किसी तरह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर परिजन अस्पताल ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में कुछ देर इलाज के बाद किसान ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और परिजनों में समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें