फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोटावेटर की चपेट में आकर किसान की मौत

Thu, 20 Jul 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के गांव नगला शंकर में एक किसान की रोटावेटर की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा खेत पर जोताई करते समय हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

हादसे में मौत गांव नगला शंकर निवासी रिंकू (20) की हुई। वह बृहस्पतिवार की सुबह वह खेत पर ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर खेत की जोताई कर रहा था। उसी समय वह अचानक चपेट में आ गया और गंभीर घायल हो गया। जब अन्य लोगों ने हादसा देखा तो सूचना परिजन को दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। हादसे की जानकारी होने पर अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि हादसे में मृतक किसान का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें