फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक साफ करते समय चली गोली, किसान के परिवार में मच गया कोहराम

Thu, 27 Dec 2018 08:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
गोलीबारी
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के गांव तेजगंज में मंगलवार की रात बंदूक साफ करते समय गोली चलने से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले गए। वहां बुधवार को मौत हो गई। परिजन शव को लेकर गांव आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


बेवर थाना क्षेत्र के गांव तेजगंज निवासी 60 वर्षीय किसान हनुमान सिंह चौहान मंगलवार की रात घर में बंदूक की सफाई कर रहा था। तभी अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गई, गोली लगने से घायल किसान को परिजन उपचारर के लिए फर्रुखाबाद ले गए। 

बुधवार को उपचार के दौरान हनुमान की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर पहुच सिंह ने बताया कि बंदूक साफ करते समय हादसा हुआ है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें