फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: बारिश के बाद फसल की हालत देख किसान ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मचा कोहराम

Mon, 17 Oct 2022 04:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

किसान ने आम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि बारिश से मिर्च और बाजरा की फसल खराब हो गई थी, जिससे वह आहत था। 
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में पिछले दिनों हुई बारिश से मिर्च की फसल के नुकसान से आहत किसान ने गांव के बाहर खेत में खड़े आम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यहां का है मामला 

नारखी के गांव रामपुर कटेलिया निवासी पुष्पेंद्र कुमार (50) के नाम करीब 14 बीघा खेत है। पुष्पेंद्र ने खेत में मिर्च और बाजरा की फसल की थी। जो पिछले दिनों हुई बारिश से खराब हो गई थी। मृतक के भाई सुरेंद्र ने बताया कि बारिश से फसल खराब होने के बाद पिछले दस दिनों से मानसिक रुप से परेशान चल रहा था। देर रात पुष्पेंद्र ने गांव के बाहर खेत में खड़े आम के पेड़ पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी ग्रामीणों को सोमवार सुबह खेतों में जाने पर हो सकी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Agra: ताज के 500 मीटर दायरे में व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने की मोहलत बढ़ेगी!

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव 

आम के पेड़ पर पुष्पेंद्र के शव को लटका देख काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पांडेय का कहना है कि पुष्पेंद्र का शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर लटका मिला था। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राथमिक पूछताछ में परिजनों ने बताया है कि बारिश से फसल खराब होने के कारण उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Etah: एसडीएम कोर्ट के सामने भाई-बहन की पिटाई, युवती बोली- भाजपा विधायक देखते रहे, पति पीटता रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें