फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 10 Aug 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नौहझील (मथुरा)
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में 12 लाख रुपए के कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। नौहझील क्षेत्र के गांव नावली के बाहर खेत में खड़े पेड़ पर किसान का शव लटका मिला। गले में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगा हुआ था। 
विज्ञापन


गांव नावली निवासी कुशलपाल (45) पुत्र रविंद्र सिंह बुधवार की सायं चार बजे बाइक पर सवार होकर घर से निकला। उसके बाद वो घर नहीं लौटा। गुरुवार की सुबह आठ बजे नावली के करुआ प्रधान ने शव को पेड़ से लटका देखा। 

किसान का शव के पेड़ पर लटके मिलने की खबर पर परिजन और ग्रामीण आ गए। मौक पर पहुंची नौहझील पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक किसान की चप्पल और बाइक खेत पर ही मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों से था परेशान

परिजनों की माने तो किसान ने किसान क्रेडिट कार्ड पर दो लाख रुपये कर्ज हसनपुर की बैंक से लिया था। इसके अलावा 10 लाख रुपये परिचितों से उधार लिए थे। परिजनों की माने तो मृतक ने कुछ दिन पहले ईंट भट्टे में पार्टनरशिप थी। 

ईंट भट्टे के धंधे में घाटा होना भी बताया जा रहा है। कर्ज चुकाने के लिए किसान ने कुछ दिन पहले पांच बीघा खेत भी बेचा था। इसी के चलते एक सप्ताह से परेशान किसान ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।  

मृतक किसान के दो बेटे और एक बेटी है। इनमें बेटी और बेटे का विवाह हो चुका है। पिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया। वहीं प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें