फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर के बाहर किसान को पीटा, चली गई जान

Fri, 26 Dec 2025 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
किसान का फाइल फोटो
विज्ञापन
शमसाबाद (आगरा)। थाना शमसाबाद के गांव जाराैली में घर के बाहर ताश खेल रहे लोगों को न टोकने पर गांव के एक परिवार ने 66 वर्षीय किसान अतर सिंह की पिटाई कर दी। बचाने आए परिजन को भी पीटा। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दाैरान बुधवार रात को किसान की माैत हो गई। घटना से गांव में तनाव है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन




घटना मंगलवार सुबह की है। गांव जाराैली निवासी अतर सिंह किसान थे। बेटे अनिल और जैकी ने बताया कि घर के बाहर अक्सर गांव के लोग आकर ताश खेलने लगते हैं। चबूतरे और चारपाई बिछाकर बैठ जाते हैं। इससे पड़ोसी विवाद करता है। घटना वाले दिन पिता घर के बाहर चबूतरे पर बैठे हुए थे। तभी पड़ोसी आया और पिता से उलझ गया। कहा कि घर के बाहर ताश क्यों खिलाते हो।



पिता ने कहा कि वह किसी को बैठने के लिए नहीं कहते हैं। अगर आपको परेशान हो रही है तो मना कर दो। इस बात पर आरोपी ने गाली-गलाैज की। विरोध पर पिता को पीटना शुरू कर दिया। परिवार के लोग बचाने आए तो आरोपी ने अपने साथियों को बुला लिया और सभी के साथ मारपीट की। पिटाई से अतर सिंह घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर भाग गए। अतर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया, बुधवार को इलाज के दाैरान उनकी माैत हो गई। घटना से परिजन में आक्रोश है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें