फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। नगर के एटारोड स्थित एक मकान में विवाहिता ने फांसी लगा कर जान देदी। जानकारी पर पुलिस व मायके पक्ष के लोग पहुंच गये। मायका पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

कासगंज के थाना सिढ़पुरा के गांव नगला गोदे निवासी धीरेंद्र सिंह ने अपनी बेटी वर्षा की शादी वर्ष 2014 में टूंडला के गोविंदराज इस्टेट निवासी अमित कुमार यादव से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करते थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात में उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
वे लोग पहुंचे तो ससुरालीजन नहीं मिले। मौके पर सीओ अजय चौहान, थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार पहुंच गये। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वर्षा के भाई मनोज कुमार ने पति अमित, ससुर संतोष यादव, सास मुन्नी देवी व ननद मनीषा यादव पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें