फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पति के नाम पर चल रहा आलीशान रेस्टोरेंट, होती है लाखों की कमाई, पत्नी और बेटा रोटी के लिए मोहताज

Wed, 30 Mar 2022 03:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजनगरी आगरा में मशहूर रामबाबू पराठे वाले के नाम से रेस्टोरेंट का नाम तो सुना ही होगा। सुबह से शाम तक यहां भीड़ लगी रहती है। न जाने कितने लोग इनके लजीज व्यंजनों का स्वाद चखते हैं, लेकिन रामबाबू की पत्नी और बेटा दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज हैं। 
विज्ञापन
रामबाबू पराठे वाले की पत्नी सुमित्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर रामबाबू पराठे वाले की पत्नी सुमित्रा रोटी के लिए मोहताज हैं। पति की मृत्यु के बाद उनके पास रहने को न घर है, न खाने के लिए दो वक्त की रोटी। मंगलवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में वह धर्मार्थ संस्था से खाना लेकर पेट भर रहीं थीं। छत से गिरने के कारण घायल हुआ उनका बेटा उपचार के लिए एसएन अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन


बालूगंज में रामबाबू पराठे वाले की दुकान मशहूर है। करीब 40 साल पुरानी रामबाबू के पराठे की दुकान पर खाने के शौकीन जाते रहे हैं। यहां देशी घी से लेकर तरह-तरह के पराठे बनते हैं। रामबाबू की पत्नी सुमित्रा ने बताया कि आठ साल पहले पति की मृत्यु हो गई। जिसके बाद परिवार के लोगों ने ही दुकान हड़प ली। 

सुमित्रा ने बताया कि 'आज भी उनके नाम से दुकान चला रहे हैं। मुझे घर से निकाल दिया। मैं लोगों के घरों में झाडू-पोंछा कर पेट पाल रही थी। फिर मेरी हालत पर तरस खाकर एक रिश्तेदार ने अपने घर में कमरा दे दिया। मेरा बेटा छत से गिरकर घायल हो गया था। उसके उपचार के लिए एसएन में आई हूं।'
विज्ञापन

 
एसएन में संस्था द्वारा असहाय व गरीब लोगों को जो खाना बांटा जाता है, सुमित्रा भी मंगलवार को वहीं खाना खाती नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह कह रही हैं कि अब तो हमारी हालात भिखारियों से भी बदतर हो गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें