फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पेट्रोल ने जड़ा शतक, नौ दिन में पेट्रोल 5.59 रुपये, डीजल 5.62 रुपये महंगा, जानें आज का रेट

Wed, 30 Mar 2022 02:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पेट्रोल-डीजल के दाम 21 मार्च से बढ़ने शुरू हुए हैं। पेट्रोल के रेट 100 रुपये से पार हो गए हैं। वहीं डीजल भी 90 का आंकड़ा पार कर गया है। तेल के दामों में हो रही बढ़ोतरी से वे लोग काफी चिंतित हैं, जिनका काम बिना बाइक या कार के नहीं चलता है। 
विज्ञापन
आगरा: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गई। बीते नौ दिनों में पेट्रोल पर 5.59 रुपये और डीजल पर 5.62 रुपये बढ़ गए हैं। इससे रोजमर्रा के वाहनों से कार्य करने वालों पर खासा असर पड़ा है। इससे घर-गृहस्थी का खर्च भी बढ़ गया है।  आगरा पेट्रोल पंप ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश मल्होत्रा ने बताया कि 21 मार्च को पेट्रोल-डीजल कीमतें बढ़ी। इसके बाद लगातार कीमत बढ़ रही है। नौ दिनों में आठ बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े है। 

इस तरह बढ़े रेट

20 मार्च 2022: पेट्रोल 95.02 रुपये, डीजल: 86.53 रुपये
विज्ञापन

21 मार्च : पेट्रोल 95.82 रुपये, डीजल: 87.34 रुपये।
22 मार्च: पेट्रोल: 96.62 रुपये, डीजल: 88.14 रुपये। 
24 मार्च: पेट्रोल: 97.42 रुपये, डीजल: 88.94 रुपये।
25 मार्च: पेट्रोल: 98.21 रुपये, डीजल: 89:74 रुपये।
26 मार्च: पेट्रोल: 98:71 रुपये, डीजल: 90.29 रुपये।
27 मार्च: पेट्रोल: 99.01 रुपये, डीजल:90.64 रुपये।
28 मार्च: पेट्रोल: 99.81 रुपये, डीजल: 91.34 रुपये।
29 मार्च पेट्रोल: 100.61 रुपये, डीजल: 92.15 रुपये
 

रसोई का बजट बढ़ा

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। रसोई गैस तो महंगी हो गई, अब तेल, सब्जी, मसाले भी महंगे हो गए हैं। इस वृद्धि का सीधा असर आम आदमी पर पड़ रहा है। - कविता अग्रवाल, कमला नगर 

आम आदमी पर ज्यादा भार

पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ने से वाहनों का खर्च बढ़ गया है। आम आदमी और बाइक से नौकरी करने वालों पर ज्यादा भार पड़ रहा है। केंद्र सरकार पेट्रोल की कीमतों को कम कर लोगों को राहत देनी चाहिए।  - श्रेय सारस्वत, खंदारी

दाम कम करे सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ने से महंगाई भी बढ़ रही है। दुपहिया वाहन से नौकरी करने वाले लोगों का खर्च अधिक बढ़ने से इसका भार घर के बजट पर भी पड़ रहा है। सरकार पेट्रोल के दाम कम कर राहत दे। - सुमित चौधरी, मधु नगर

बढ़ाना पड़ेगा मालभाड़ा

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ने से चार से पांच हजार प्रति गाड़ी खर्च बढ़ चुका है। व्यापारियों ने माल भाड़ा नहीं बढ़ाया है। ऐसे में ट्रांसपोर्टर्स का मुनाफा कम होता जा रहा है। कीमतें ऐसी ही बढ़ती रहीं तो माल भाड़ा बढ़ाना होगा। - दीपक शर्मा, संरक्षक, आगरा गुड्स कैरियर एसोसिएशन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें