फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वृंदावन पहुंचे मशहूर कलाकार शेखर सुमन, कहा-आज दुनिया छोटी हो रही है इसलिए पर्दा भी छोटा होता जा रहा...

Wed, 15 Dec 2021 06:18 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा-वृंदावन

सार

टीवी के मशहूर कलाकार शेखर सुमन पहलीबार वृंदावन पहुंचे। उन्होंने यहां लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा की।
विज्ञापन
शेखर सुमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड और छोटे पर्दे के मशहूर कलाकार शेखर सुमन बुधवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि ठाकुर बांकेबिहारी की इस पावन भूमि पर उनके बिना बुलावे के कोई नहीं आ सकता है। जिंदगी के पन्नों पर आगे क्या होने वाला है, यह कोई नहीं बता सकता है। यह दुनिया भी एक स्टेज है, जहां लोग ऊपर बैठे डायरेक्टर के इशारे पर अपना किरदार निभाते हैं और चले जाते हैं। ऊपर से आदेश आया कि वृंदावन चले जाओ, तो हम आ गए। हमने सोचा भी नहीं था कि कभी वृंदावन आना होगा। 

पर्दा सिमट जाएं भावनाएं नहीं

शेखर सुमन ज्ञान गुदड़ी स्थित मां तुलसी पीठ में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्दा भले ही सिमट जाए लेकिन भावनाएं नहीं सिमटनी चाहिए। पहले बड़े पर्दे से सिमटा तो टीवी पर आया और टीवी से सिमटकर मोबाइल पर आ गया। इससे सिमटकर कहां जाएगा। हो सकता कि आगे आपकी आंखों तक सिमट जाए। दुनिया आज छोटी होती जा रही है, इसीलिए पर्दा भी छोटा होता जा रहा है। साथ-साथ लोगों की सोच और दिल भी छोटे होते जा रहे हैं। 

विज्ञापन

फिल्म में मेरा अहम किरदार
बिहार की राजनीति में एक के- 47 की एंट्री 1990 में हुई थी, जब लालू प्रसाद यादव का राजनीति में एंट्री और राजनीति का अपराधीकरण हुआ था। इस पर एक फिल्म बनने जा रही है। जो मार्च में रिलीज होगी। उसमें मेरा अलग किरदार भी अहम होगा। मेरी सोच यही रही है कि मैं हमेशा नए किरदार में लोगों के सामने आऊं। 
यूपी के चुनाव में पहले नब्ज टटोलूंगा
पहले हिंदुस्तान बहुत सुंदर था, हमें उन्हीं संस्कार और भाव को लेकर आगे चलना है। जो लोग टकराव पैदा करने वाले हैं, चाहे वह अलगाववादी और आज समाज को बांटने वाले हों, उनके साथ खड़ा नहीं होना है। उन्होंने कहा कि आज देश प्रधान नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है। हम डिजिटल दुनिया में प्रवेश कर चुके हैं। नया भारत बन रहा है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में वह पहले यहां की नब्ज को जानेंगे, उसके बाद आगे की रणनीति बनाएंगे। इस मौके पर मां तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी श्रीश्री तुलसी महाराज भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें