फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कानूनगो का पता न लगने से परिजन चिंतित

Sun, 25 Aug 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के बिलराम गेट निवासी कानूनगो 20 अगस्त को फर्रुखाबाद जनपद के फतेहगढ में डयूटी करने के बाद वापस नहीं लौटे। छह दिन बाद भी कानूनगो का पता न लगने से परिजन चिंतित हैं।
विज्ञापन


बिलराम गेट पीली कोठी निवासी मनोज कुमार माहेश्वरी (52) फर्रुखाबाद जनपद की फतेहगढ़ तहसील में कानूनगो चकबंदी के पद पर तैनात हैं। 20 अगस्त को वह घर से अपनी ड्यूटी पर गए। जब देर रात तक वापस नहीं आए तो परिजन चिंतित हो गए। उनकी तलाश शुरू कर दी गई। रिश्तेदारी में जानकारी की गई, लेकिन पता नहीं चला। उनका फोन भी नहीं मिला। 21 अगस्त को परिजन उनकी जानकारी करने के लिए फतेहगढ तहसील पहुंचे तो वहां से शाम 5.40 बजे आफिस से चले जाने की जानकारी मिली। पत्नी संगीता माहेश्वरी ने बताया कि फतेहगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें