फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाकेदार साउंड और रात का अंधेरा: बीच सड़क पर बेटी का बर्थडे मना रहा था परिवार, भूले सभी नियम; Video हुआ वायरल

Fri, 11 Aug 2023 11:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

रात के अंधेरे में एक परिवार ने बीच सड़क पर बेटी का बर्थडे मनाया। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस मामले में जांच में जुट गई है।
  
विज्ञापन
बीच सड़क पर बेटी का बर्थडे मना रहा था परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बीच सड़क पर कार खड़ी करके धमाकेदार साउंड के साथ एक परिवार ने बेटी का बर्थडे मनाया। इस दौरान न तो इस परिवार को यातायात नियमों की याद आई और नाहीं चालान का डर। कार पर रखकर केक काटा गया। इतना ही नहीं जब इन्हें टोका गया तो जवाब मिला 'चालान भी झेल लेंगे'। इस बर्थडे पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस मामले में जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


वायरल हुआ ये वीडियो भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के नीचे का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक परिवार ने बीच सड़क में गाड़ी रोकी और आधा दर्जन से ज्यादा लोग गाड़ी से बाहर आकर पार्टी करने लगे। इसमें महिला और बच्चे भी शामिल थे। गाड़ी के बोनट पर बच्चे को बैठाकर बोनट पर रखकर केक काटा गया। 
विज्ञापन

इतना ही नहीं फुल आवाज के साथ कार में गाने बजाए गए। सड़क पर बच्चों का फोटोशूट भी किया गया। वीडियो में सुना जा रहा है कि गाड़ी की नंबर प्लेट भी रिकॉर्ड हो रही है। पूरी नंबर प्लेट आने दो क्योंकि चालान होगा। वहीं गाड़ी मालिक ने वीडियो बनाने वाले से कहा कि चालान भी झेल लेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें