भूख हड़ताल पर बैठे परिजनों को आश्वासन देते पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
दन्नाहार थाना पुलिस ने एक परिवार के साथ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद परिजनों ने उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन यहां भी आश्वासन देकर घर भेज दिया गया।
परेशान होकर परिवार गुरुवार को महिलाओं बच्चों के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी शहर ने कार्रवाई का आश्वासन देकर अनशन खत्म कराया।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव दरवाह निवासी अनुसूचित जाति के रामनरेश के साथ पांच जुलाई को गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। इसमें उसकी पत्नी भी घायल हो गई थी। आरोप है कि उसकी जाति को लेकर टिप्पणी और गाली गलौज की गई।