फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में छात्रा की मौत पर आक्रोश: परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम, आरोप- दबंगों ने पीड़िता को किया था आग के हवाले

Sun, 10 Jul 2022 01:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में आग से झुलसी छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को उसका शव गांव में लाया गया तो परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने एटा-अलीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के बागवाला थाना क्षेत्र में आग से जली छात्रा की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों ने शनिवार रात को एटा-अलीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। काफी देर तक हंगामा किया। एसडीएम सदर शिवकुमार ने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने घर में घुसकर छात्रा को आग के हवाले कर दिया था। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा का उपचार अलीगढ़ में हो रहा था। शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। 

ये है मामला 

बागवाला थाना क्षेत्र के गांव नगला निजाम में  6 जुलाई की रात एक घर में गांव के ही लोग घुस गए थे। इस दौरान उन्होंने एक युवती पर डीजल डालकर आग लगा दी। शनिवार को अलीगढ़ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन ने रात में शव को अलीगंज-एटा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस पर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। एसडीएम सदर शिवकुमार, सीओ सिटी कालू सिंह सहित पूरे सर्किल का पुलिसबल बुला लिया गया। करीब एक घंटे बाद जाम खुला। चार लोगों के विरुद्ध अब रिपोर्ट दर्ज की गई है।

दर्ज कराई रिपोर्ट

गांव शिवसिंहपुर उर्फ नगला निजाम निवासी शिशुपाल ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि छह जुलाई को वह खेत में मूंगफली की फसल की और पत्नी श्यामवती घेर में पशुओं की रखवाली कर रही थी। पुत्री प्रीती (21) घर पर अकेली सो रही थी। रात एक बजे रामेश्वर उर्फ पाठक, सुनील कुमार, अवधेश कुमार व अवनीश कुमार रंजिश को लेकर घर में घुस आए। वह पुत्री से खींचतान करने लगे।

डीजल डालकर लगाई आग

आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से प्रीति पर डीजल डालकर आग लगा दी। आग लगते ही पुत्री चिल्लाते हुए खेतों की तरफ भागी। हम लोगों ने टाट के बोरों से आग को बुझाया। डायल 112 पर कॉल की, नंबर न लगने पर 108 पर कॉल की। एंबुलेंस से बेटी को लेकर एटा पहुंचे। वहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां शनिवार दोपहर को इलाज के दौरान मौत हो गई। शाम को शव लेकर लौटे। पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि तीन जुलाई को दोनों पक्षों में कुछ विवाद हुआ था। मृतका पक्ष के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। छह जुलाई की रात को युवती को आग लगाने की बात सामने आई। शनिवार को उसकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

,

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें