फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रसव के बाद अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजन ने किया हंगामा

Sun, 24 Dec 2023 02:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में प्रसव के बाद अस्पताल में प्रसूता की मौत हो गई। परिजन ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के सदर थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। परिजन ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। आरोप है कि मौत के बाद शव को स्टाफ ने बाहर निकाला और पुलिस की धमकी देकर भगा दिया।

विज्ञापन


नगला पदमा सदर निवासी नीरज मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रात करीब 11 बजे पत्नी आरती को प्रसव के लिए ग्वालियर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। आधे घंटे बाद सामान्य प्रसव में पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। 

आरोप है कि डॉक्टर इसके बाद पत्नी को बोतल चढ़ाने लगा। तबीयत खराब हो गई। रात में कई बार कहने के बाद भी स्टाफ ने नहीं सुनी। सुबह करीब 6 बजे डॉक्टर ने एक इंजेक्शन लगाया, उसके बाद मौत हो गई। सदर के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें