आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव बरना में बृहस्पतिवार सुबह जमीन को लेकर दो पक्षों में भयंकर टकराव हुआ। इस दौरान लाठी-डंडे चले और फिर पथराव शुरू हो गया। इस झगड़े मेंदोनों पक्षों में महिलाओं समेत 14 घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में कराया है।
जानकारी के मुताबिक थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव बरना में अमर सिंह पक्ष का परिवार के ही मोहन सिंह पक्ष से काफी समय से विवाद चला आ रहा है।
बृहस्पतिवार सुबह जमीन को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे और पथराव होने लगा जिससे आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई।
इस दौरान मारपीट में कृष्णकांत पुत्र दीपचंद, मोहन सिंह, दीपचंद पुत्र मेवाराम, वीरेंद्र, मनीष, मनोज, भगवान देवी पत्नी दीपचंद, अमित तथा दूसरे पक्ष से मीरादेवी पत्नी अमर सिंह, बलवीर, पुरुशोत्तम, संतोष पुत्र अमर सिंह, ममता देवी पत्नी परसोत्तम, मिथलेश पुत्री अमर सिंह घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया गया है।वही मोहन की हालात गंभीर बताई जा रही है।जिसे आगरा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद तरुण धीमान ने बताया कि जमीन को लेकर एक ही परिवार के लोगों में मारपीट हुई है।सभी घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।