फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंटी को हुआ नाबालिग भतीजे से प्यार, दो बच्चों को घर पर छोड़कर फरार

Mon, 28 May 2018 02:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
गुरुग्राम की रहने वाली दो बच्चों की मां अपने नाबालिग भतीजे के साथ घर छोड़ कर चली आई। इसकी भनक दोनों के परिजनों को लगी तो उन्हें मथुरा जंक्शन पर ट्रेन में सवार होने से पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


रविवार की शाम जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म सात पर खड़ी एक महिला और किशोर को कुछ लोग पीटने लगे। महिला और किशोर को इस तरह पीटे जाने का पता जब जीआरपी को चला तो सिपाही वहां पहुंच गए। 

सभी को थाने लाया गया। थाने में मौजूद अधिकारी समरपाल ने मामले को जाना तो पता चला कि महिला अपने नाबालिग भतीजे को लेकर जा रही थी। महिला अपने दो बच्चों को घर पर ही छोड़ आई है। परिजन दोनों की तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना ने बताया कि मामला पारिवारिक था। चाची नाबालिग भतीजे के साथ घर छोड़ आई थी। दोनों गुरुग्राम के रहने वाले हैं। दोनों पहले मथुरा आए। यहां से कासगंज की ओर जाने वाले थे। 

बताया जाता है कि दोनों ने घर छोड़ कर अपनी अलग दुनिया बसाने का निर्णय कर लिया था। वहीं किसी भी पक्ष ने इस मामले में तहरीर नहीं दी। महिला को उसका पति अपने साथ ले गया। किशोर को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें