फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला पूर्ति निरीक्षक को कर दिया बदनाम, राशन डीलर के पति ने की ऐसी हरकत; शर्म भी न आई

Wed, 18 Mar 2026 09:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

राशन वितरण में कार्रवाई से नाराज होकर डीलर के पति ने पूर्ति निरीक्षक को बदनाम करने के लिए फर्जी वीडियो वायरल कर दिया। शिकायत के बाद साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राशन वितरण में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई के विरोध में राशन डीलर के पति ने फर्जी वीडियो पोस्ट कर पूर्ति निरीक्षक को बदनाम करने का प्रयास किया। शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पूर्ति निरीक्षक छत्ता क्षेत्र सुमन सारस्वत ने बताया कि जिला पूर्ति अधिकारी की ओर से दी की गई जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर राशन डीलर रेनू कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर उसकी दुकान का अनुबंध निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद रेनू कश्यप के पति राहुल कश्यप निवासी बालूगंज ने उनके नाम का दुरुपयोग करते हुए फेसबुक पर भ्रामक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।

आरोपी ने व्हाट्सएप प्रोफाइल से निजी फोटो लेकर फर्जी शिकायतें आईजीआरएस पर भी दर्ज कराईं और आपत्तिजनक स्टेटस लगाकर बदनाम करने का प्रयास किया। राहुल कश्यप लगातार उसका पीछा करता है, जिससे वह भयभीत हैं। इंस्पेक्टर साइबर क्राइम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें