फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली किन्नर ने महिला से छीने रुपए, लोगों ने कर दिया ये हाल

Thu, 11 Jan 2018 08:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
beating - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आगरा में एत्माद्दौला के प्रकाश नगर में गुरुवार को लोगों ने नकली किन्नर की जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


प्रकाश नगर निवासी राहुल एक फैक्ट्री में काम करता है। उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। बुधवार को एक युवक राहुल के घर पहुंचा। उसने खुद को किन्नर बताया और राहुल की मां भूरी देवी से बधाई गाने के लिए 11 हजार रुपयों की मांग की। 

भूरी देवी ने 1100 रुपए देने की बात कही। वह पर्स लेकर आईं तो युवक ने पर्स छीन लिया और वहां से लेकर चला गया। भूरी देवी ने मोहल्ले के लोगों को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


गुरुवार सुबह फिर युवक आ गया। लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। लोगों को कहना था कि वह नकली किन्नर है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस युवक को थाने ले आई। उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें