फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले ही इतने करीब आ गए दोनों, लड़के ने चाहा ये और बिगड़ गई बात

Thu, 11 Jan 2018 04:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
दहेज - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आगरा में दहेज में पावर बाइक नहीं देने पर लड़का पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। जबकि लड़की पक्ष की तरफ से शादी की तैयारी भी तकरीबन पूरी हो चुकी है और कार्ड भी बांटे जा चुके हैं। शादी टूटने के ‌बाद लड़की पक्ष ने समाज के लोगों को बुलाकर पंचायत भी कराई लेकिन लड़के वाले शादी के लिए राजी नहीं हुए। अब लड़की वालों ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती का रिश्ता नुनिहाई क्षेत्र निवासी एक युवक से डेढ़ वर्ष पहले तय हुआ था। 17 दिसंबर 2017 को गोद भराई और सगाई की रस्म भी हो गई। लड़की पक्ष ने दहेज में देने वाला सामान भी तय कर दिया। इसमें सामान्य बाइक भी शामिल थी। 25 फरवरी को शादी की तारीख तय हुई। युवती और युवक मोबाइल पर बात करने लगा। वह अश्लील बात भी करता।

इस बारे में युवती ने अपने घरवालों को भी बताया और सिम तोड़ दी। युवक लड़की के घर आने लगा। शादी की तारीख नजदीक आने पर युवती के परिवारीजनों ने कार्ड बांटने शुरू कर दिए। सामान भी खरीद लिया। हलवाई को एडवांस भी दे दिया। सात जनवरी को युवक के घरवाले लड़की वालों के घर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बड़े बेटे की शादी में पेशन प्रो नहीं, बल्कि अपाचे बाइक मिल रही है। छोटे बेटे को भी अपाचे देना, तभी शादी करेंगे। नौ जनवरी को लड़का पक्ष के घर जाकर पंचायत की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। शादी से भी इनकार कर दिया। इससे युवती तनाव में आ गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें