फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विधायक का फर्जी लेटर लगाकर की सुलभ इंटरनेशनल की शिकायत, नगर निगम की जांच में खुला फर्जीवाड़ा

Wed, 17 Jun 2026 12:06 PM IST
Dhirendra Singh प्रखर दीक्षित, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सुलभ इंटरनेशनल के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत विधायक जय देवी के नाम से भेजे गए कथित पत्र के आधार पर की गई थी। जांच में पत्र फर्जी निकला, जिसके बाद नगर निगम ने शिकायतकर्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फर्जी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ की एक विधायक के फर्जी लेटर पर शहर के करीब 40 शौचालयों का संचालन संभालने वाली सुलभ इंटरनेशनल संस्था पर अवैध वसूली की शिकायत का मामला सामने आया है। नगर निगम ने शिकायत पर जांच शुरू की तो संस्था ने विधायक से संपर्क किया। तब पता चला कि विधायक ने शिकायत ही नहीं की है। इसके बाद विधायक ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर फर्जी पत्र लगाने की जानकारी दी।
विज्ञापन


http://

संजीव जैन नाम के एक व्यक्ति की शिकायत पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की पत्नी व लखनऊ के मलिहाबाद की विधायक जय देवी का एक शिकायती पत्र नगर निगम को मिला। आरोप लगाया गया कि सुलभ इंटरनेशनल संस्था शहर के शौचालयों में आने वाले लोगों व बच्चों से ज्यादा रकम वसूल रही है। विधायक की शिकायत पर नगर निगम प्रशासन ने जांच शुरू करा दी।
विज्ञापन


इस बीच संस्था के अधिकारियों ने जब विधायक से संपर्क किया तो शिकायती पत्र ही फर्जी निकला। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि विधायक का पत्र प्राप्त हुआ है। झूठी शिकायत करने व विधायक का फर्जी पत्र सौंपने वाले संजीव जैन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शौचालयों के संचालन का है विवाद
शहर के करीब 180 से ज्यादा शौचालयों के संचालन से विवाद जुड़ा हुआ है। विभागीय सूत्रों के अनुसार शिकायत करने वाले संजीव जैन के करीबियों के पास संजय प्लेस के शौचालयों का संचालन था। सूत्रों का कहना है कि वह बाकी शहर में भी संचालन पाना चाहते थे। इसलिए विधायक का फर्जी पत्र लगाया गया ताकि विभागीय अधिकारी जांच कर सुलभ का अनुबंध ही निरस्त कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें