फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली दवा का खेल: मंटोला में औषधि विभाग ने मारा छापा, नामी कंपनी के स्टीकर बरामद; आरोपी भाग निकला

Thu, 26 Feb 2026 08:12 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मंटोला क्षेत्र में औषधि विभाग ने जुबैर के घर से नामी कंपनियों के 8000 स्टीकर बरामद कर नकली दवा के खेल का खुलासा किया, लेकिन आरोपी फरार है।
विज्ञापन
नकली दवा की जांच। आर्काइव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में औषधि विभाग ने मंटोला में जुबैर के घर में सोमवार को नकली दवा का खेल पकड़ा था। नामी कंपनी के 8000 स्टीकर बरामद हुए। टीम को आशंका है कि आरोपी नकली दवाओं पर इन स्टीकरों को लगाकर बेचता था। आरोपी को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

इस मामले के बाद अधिकारियों को घनी आबादी में अन्य घरों में भी नकली दवा का खेल संचालित होने की आशंका है। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय की सूचना पर 9 जिलों की टीम ने फव्वारा में सैंपल और मंटोला में नकली दवा की सामग्री जब्त की थी।

जुबैर भाग गया था, मौके पर उसके चाचा नासिर खान मिले थे। उनका कहना है कि दवा का काम जुबैर करता है। यह स्टीकर कहां से लाया, उन्हें कोई जानकारी नहीं है। टीम को घनी आबादी में दो-तीन अन्य लोग भी संदेह में हैं। अब तक की जांच रिपोर्ट बनाकर संबंधित कंपनी को रिपोर्ट भेज दी गई है।

 
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से की जा रही जांच
फव्वारा में लावारिस हाल में मिली सैंपल और अन्य दवाओं के कार्टन कौन लेकर आया, इसकी पता नहीं चल सका है। इसके लिए औषधि विभाग बाजार और कॉम्प्लेक्स में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है। इसमें कार्टन के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें