फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: विश्वविद्यालय के नाम पर एक और फर्जीवाड़ा, बीटेक-बीसीए की भी बनी फर्जी अंकतालिका व डिग्री

Tue, 15 Nov 2022 06:06 AM IST
मुकेश कुमार धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नाम पर एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। शिक्षा माफिया ने ऐसे कोर्स की अंकतालिका बना दी, जो पाठ्यक्रम संचालित ही नहीं हैं। 
विज्ञापन
फर्जी मार्कशीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के नाम पर बनी इंजीनियरिंग की अंकतालिका भी फर्जी निकली। इनकी डिग्री भी जाली पाई गई। अंकतालिका में दर्ज नामों का आईईटी में कोई शैक्षणिक रिकॉर्ड नहीं है। कुछ जाली अंकतालिकाएं ऐसे कोर्स की बना दी गई हैं, जो आईईटी में संचालित ही नहीं होती हैं। 

संबंधित कक्षा में नहीं है रिकॉर्ड

आईईटी की आधिकारिक ईमेल आईडी और निदेशक की मेल आईडी पर निजी कंपनियों की ओर से तीन अंकतालिकाएं सत्यापन के लिए आईं। इसमें बीटेक, कंप्यूटर साइंस और बीसीए की थीं। संबंधित कंपनी ने इनकी अंकतालिका और डिग्री की सत्यापन रिपोर्ट मांगी है। पता चला कि संस्थान में इन छात्रों का प्रवेश नहीं हुआ। संबंधित कक्षा में इनका कोई रिकॉर्ड नहीं है। 

विज्ञापन


प्रवेश सूची, उपस्थिति रजिस्टर, फीस रजिस्टर में कोई जिक्र नहीं हैं। जाली अंकतालिका होने पर मेल के जरिए ही इसे फर्जी बताते हुए जानकारी दी गई है। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थानों में सत्यापन में अंकतालिका फर्जी मिलने की शिकायत मिली है। इसकी जांच भी करा रहे हैं। 

विज्ञापन

मल्टीनेशनल कंपनी में लाखों रुपये का पैकेज 

फर्जी अंकतालिका में मनमाने अंक दर्ज करवाकर हाई मेरिट बनवा ली गई है। बीटेक, बीसीए और कंप्यूटर साइंस समेत अन्य कोर्स में हाई मेरिट के जरिए नामीगिरामी कंपनी में नौकरी भी पा ली। अच्छे ओहदे पर होने के कारण इनको मोटा वेतन भी मिलता है। आईईटी स्टाफ के अनुसार कंपनी से पता करने पर सालाना वेतन पांच से आठ लाख रुपये तक होने का पता चला है। 

बीटेक की भी अंकतालिका बना दी

फर्जी मार्कशीट बनवाने वाले गिरोह ने उन पाठ्यक्रम की भी जाली मार्कशीट और डिग्री बना दी, जो कोर्स विश्वविद्यालय के आईईटी में संचालित ही नहीं है। आईईटी में बीटेक नहीं होता, बीई (बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग) की पढ़ाई की जाती है। ऐेसे ही बीसीए कोर्स बेसिक साइंस इंस्टीट्यूट में होता है, लेकिन इसकी मार्कशीट आईईटी के नाम से बना दी गई है। 

इन नामों से बनाई जाली डिग्री-अंकतालिका

वाई. शिवशंकर रेड्डी
रोल नंबर 112436, नंबर: 012946
बीटेक कंप्यूटर साइंस-2003
इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेकभनीकल


लिजिन आर.
बीटेक इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन-2012
इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेकभनोलॉजी

सिमरन कौर रैना
रोल नंबर 198393
नामांकन संख्या: 438793
बीसीए-2017
इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेकभनोलॉजी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें