फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक बिक्रेताओं की दुकानों से 9 नमूने संग्रहित, भेजे प्रयोगशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जनपद में नकली कीट नाशकों की बिक्री की रोकथाम के लिए जिला कृषि रक्षा अधिकारी के द्वारा दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। इसमें नौ नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजे गए। छापामार कार्रवाई होते देख चार दुकानदार दुकानें बंद कर गए, उन्हें नोटिस भेजे हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि कीटनाशक विक्रेताओं के यहां शुक्रवार को छापेमार कार्रवाई नमूने एकत्रित किए गए। इसमें प्रतिभा कुशवाहा बीज भंडार कासगंज से एक, बालाजी कृषि सेवा केंद्र कासगंज से एक, गंगा बीज भंडार बिलराम से एक, बालाजी खाद भंडार बिलराम से एक, गौरव कृषि सेवा केंद्र तैयपुर कमालपुर से 2, कलिसान खाद भंडार ढोलना से 1, डिंपल खाद बीज भंडार वाहिदपुर माफी से 1 एवं डोरीलाल खाद बीज भंडार ढोलना से एक नमूना संग्रहित किया गया है। सभी नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्रवाई होते देख कल्पना खाद भंडार वाहिदपुर माफी, जनता खाद भंडार वाहिदपुर माफी, कुशवाहा बीज भंडार बिलराम एवं दुर्गा खाद बीज भंडार ढोलना दुकान बंद कर चले गए। उन्होंने बताया कि सभी दुकानदारों को नोटिस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी का नमूना फेल होता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें