मैनपुरी/औंछा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने औंछा से कानपुर तक के लिए रोडवेज बस की सेवा शुरू की है। यह रोजाना सुबह 10 बजे मैनपुरी से कानपुर के लिए जाएगी। दोपहर बाद कानपुर से मैनपुरी वापस आएगी।
मैनपुरी से कानपुर तक सीधी बस चलाने की मांग लोग लंबे समय से कर रहे थे। इस पर रोडवेज ने बस का संचालन शुरू कर दिया है। यह बस सुबह आठ बजे औंछा से चलकर लखौरा, कुरावली होते हुए 9.45 बजे मैनपुरी पहुंचेगी। मैनपुरी से 10 बजे कानपुर के लिए रवाना होगी। कानपुर से दोपहर बाद वापस मैनपुरी पहुंचेगी। मैनपुरी से बस के कानपुर जाने का समय सुबह ठीक 10 बजे का विभाग द्वारा तय किया गया है। यात्रियों का कहना है कि अगर इलाहाबाद तक के लिए बस सेवा शुरू कर दी जाए तो यात्रियों की परेशानी और कम हो जाएगी।
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए कानपुर तक की बस सेवा शुरू की है। यात्रियों की संख्या रोजाना बढ़ रही है। इलाहाबाद तक के लिए भी सीधी बस सेवा शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।
पीके श्रीवास्तव, एआरएम मैनपुरी