फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक के नाम से बनाई फर्जी आईडी, डाली आपत्तिजनक फोटो

Thu, 16 Jan 2025 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के नाम से फर्जी आईडी बनाने के बाद आरोपी आपत्तिजनक फोटो डाल रहा है। इसके चलते युवक को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भोगांव क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि किसी ने उनके पुत्र के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है। फर्जी आईडी बनाने वाला अब उन्हें परेशान कर रहा है। उन्हें आईडी पर ही गाली-गलौज करता है।
विज्ञापन

आपत्तिजनक फोटो और वीडियो डाल कर समाज में उनके चरित्र को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। साइबर थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि पुत्र के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही फेसबुक पर पुत्र के नाम से बनी फर्जी आईडी को भी हटाया जाए।
विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज कर टीम फर्जी आईडी बनाने वाले की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें