फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुकदमे की तारीख कर लौट रहे किसान को सरियाें से पीटा

Thu, 16 Jan 2025 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। गांव मरहरी के रहने वाले एक किसान जमीन संबंधी मुकदमे में तारीख करने के बाद घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में विपक्षियों ने घेर लिया और सरिया से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव मरहरी के रहने वाले किसान रंगीलाल उर्फ जयपाल सिंह का गांव के धर्म सिंह से खेत को लेकर विवाद चल रहा है। मुकदमा एसडीएम न्यायालय में चल रहा है। बुधवार को किसान उक्त मुकदमे में तारीख करने के लिए गए थे।
तारीख करने के बाद दोपहर के समय जब वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में धर्म सिंह, सर्वेश और ब्रजेश ने गांव महादेवा के पास रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। मुकदमे को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने लोहे की सरिया से रंगीलाल को पीटना शुरू कर दिया। सरिया से पिटाई के चलते किसान जमीन पर अचेत होकर गिर गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें