आगरा के धनौली और टेढ़ी बगिया के अलावा भरतपुर में करोड़ों रुपये की दवाएं बरामद हुई थीं। 41 नमूनों की लैब रिपोर्ट और पांच नामी कंपनियों से जानकारी नहीं मिलने के कारण दवाओं की जांच अटक गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मलपुरा के धनौली और टेढ़ी बगिया में मिली अवैध दवाओं की जांच अटक गई है। कंपनियों ने भी इनकी रिपोर्ट नहीं भेजी है। ऐसे में औषधि विभाग ने लैब प्रभारी और संबंधित कंपनियों को दोबारा से रिमाइंडर भेजा है।
विज्ञापन
धनौली में 29 सितंबर को अवैध गोदाम में पांच करोड़ रुपये की दवाएं बरामद की थीं। इसके पांच दिन बाद ही यमुनापार के टेढ़ी बगिया के नाले और झाड़ियों में दवाएं बरामद हुईं। इसी कंपनी की भरतपुर के कुएं में भी दवाएं बरामद हुई थीं। ये सभी देश-विदेश की पांच नामी कंपनियों की थीं। इनमें एंटीबायोटिक, एलर्जी ,मधुमेह समेत विभिन्न मर्ज की दवाई थीं। इन सभी से 41 नमूने लेकर लैब में जांच के लिए भेजे हैं।
संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी कर पूछा गया था कि ये दवाएं उनके यहां निर्मित है या नहीं, अगर निर्मित हैं तो किसे बिक्री की गईं। कंपनियों ने भी इसकी रिपोर्ट नहीं भेजी है। लैब में भी नमूनों की जांच नहीं हो पाई है। ऐसे में आगे की जांच अटकी हुई है।
विज्ञापन
औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि दवाओं के नमूनों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। संबंधित कंपनियों ने भी दवाओं के बारे में मांगी गई जानकारी नहीं उपलब्ध कराई है। ऐसे में कंपनियों को दोबारा रिमाइंडर दे रहे हैं। लैब में भी जांच प्राथमिकता से कराने के लिए संपर्क किया है।