फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 120 नहीं, अब 300 बेड का होगा लेडी लॉयल अस्पताल, डिजाइन में बड़ा बदलाव; मिलेंगी ये सुविधाएं

Thu, 12 Nov 2026 11:03 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के लेडी लॉयल महिला जिला अस्पताल की नई डिजाइन में बेड क्षमता 120 से बढ़ाकर 300 कर दी गई है। 86 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक भवन में एनआईसीयू, आईसीयू, मॉड्यूलर ओटी और प्रसव सहित कई अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।
 
विज्ञापन
अभी इसी एक बिल्डिंग में संचालित है लेडी लॉयल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के लेडी लॉयल (महिला जिला अस्पताल) के लिए नए भवन की डिजाइन में बदलाव किया गया है। इसमें 300 बेड की क्षमता होगी। इससे आगरा समेत आसपास के जिलों की गर्भवती को लाभ मिलेगा। इसमें मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर समेत और जीवन रक्षक वार्ड भी होंगे।
विज्ञापन


इंटीग्रेटेड प्लान के तहत एसएन में लेडी लॉयल परिसर को भी शामिल किया गया है। इसे यहां से शिफ्ट किया जाना है। सीएमओ कार्यालय के पास पांच एकड़ जमीन पर इसका नया भवन बनेगा। डिजाइन में बदलाव करते हुए बेड की क्षमता बढ़ाकर 300 की गई है। अभी लेडी लॉयल में 120 बेड ही संचालित हैं। इसमें मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, प्रसव कक्ष, प्री-प्रसव कक्ष, वार्ड की सुविधा होगी।


एनआईसीयू, आईसीयू, मदर मिल्क, कंगारू थेरेपी यूनिट की भी व्यवस्था होगी। वेटिंग एरिया, कैंटीन, पार्किंग, ओपीडी कॉम्प्लेक्स, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड सेंटर, काउंसिलिंग सेंटर भी बनाए जाएंगे। इसके बनने से आगरा-अलीगढ़ मंडल और मध्य प्रदेश-राजस्थान के मरीजों को भी लाभ मिलेगा। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि महिला जिला अस्पताल एडवांस बनेगा। बेड की संख्या भी बढ़ाई गई है। इसी के आधार पर डिजाइन बना है। लोक निर्माण विभाग जल्द निर्माण शुरू करेगा।
विज्ञापन


भवन बनाने के लिए किस्त मिली
महिला जिला अस्पताल के लिए 86 करोड़ रुपये शासन ने बजट मंजूर किया है। पहले चरण में 37 करोड़ रुपये की किस्त मिली है। तीन चरणों में रकम मिलनी है। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने सर्वे कर लिया है। डीपीआर भी तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें