फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में सेना भर्ती: बुलंदशर और हापुड़ के एजेंटों ने 40-40 हजार रुपये लेकर बनवाए थे फर्जी दस्तावेज

Thu, 18 Feb 2021 11:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा: फर्जीवाड़े के आरोप में पकड़े गए युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में सेना भर्ती के दौरान जालसाजी के आरोप में पकड़े गए बुलंदशहर, हापुड़ और गौतमबुद्ध नगर के अभ्यर्थियों ने फर्जी आधार कार्ड और फर्जी निवास प्रमाणपत्र एजेंटों को 40-40 हजार रुपये देकर बनवाए थे। ये एजेंट हापुड़ और बुलंदशहर के हैं। इन्होंने अभ्यर्थियों को भर्ती कराने तक का तीन-तीन लाख रुपये में ठेका लिया था। पुलिस अब इन एजेंटों की तलाश कर रही है। इनके मिलने पर पता चलेगा कि किस गिरोह से ये फर्जी दस्तावेज तैयार कराए गए थे।

विज्ञापन


मंगलवार को गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थियों ने एक साल पहले ही अपना पंजीकरण करा लिया था। गैंग ने तीन लाख रुपये में पास कराने का ठेका भी लिया है। गिरफ्तार अभ्यर्थियों से पूछताछ में यह जानकारी पुलिस को मिली। थाना सिकंदरा पुलिस ने सोमवार को फर्जी दस्तावेजों से सेना में भर्ती होने आए दस अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया था।

इनमें बुलंदशहर के लवकुश चौधरी, रोहित, जय प्रकाश, हितेश, हापुड़ के प्रदीप, सनी, गौरव, विनीत, सचिन और गौतमबुद्ध नगर के कुलदीप तेवतिया को पकड़ा था। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। 
विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि एक -एक अभ्यर्थी ने 40-40 हजार रुपये तक खर्च किए। इन दस्तावेज को कंप्यूटर में फोटोशॉप की मदद से बनाया गया। मूल दस्तावेजों को स्कैन किया गया। भर्ती के लिए आनलाइन पंजीकरण कराया था। इसमें फर्जी दस्तावेज लगा दिए गए।

विज्ञापन

जालसाजों को पकड़ने के लिए 50 पुलिसकर्मी बने अभ्यर्थी
आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में 15 फरवरी से चल रही सेना भर्ती में आ रहे जालसाजों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है। 50 पुलिसकर्मी अभ्यर्थी बनकर घूम रहे हैं। ये अभ्यर्थियों से संपर्क कर रहे हैं। इसके पीछे मकसद ऐसे अभ्यर्थियों की पहचान करने का है जो जाली दस्तावेज लेकर आ रहे हैं। बुधवार को भी पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। साक्ष्य न मिलने पर इन्हें छोड़ दिया गया। 

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया सेना भर्ती में बिना वर्दी के पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। यह पुलिसकर्मी बिल्कुल अभ्यर्थियों की तरह घूम रहे हैं। वह जालसाजों और एजेंट के बारे में जानकारी ले रहे हैं। पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों के बीच रहते हैं। उनसे बात कर रहे हैं। किसी से फर्जी दस्तावेज बनाने वाले और मुन्नाभाई के बारे में पता चलेगा तो कार्रवाई की जाएगी।

सादाबाद के 2900 युवाओं ने दिखाया दम
हाथरस की सादाबाद तहसील के 2900 अभ्यर्थियों ने बुधवार को दौड़ लगाई। कुल पंजीकृत अभ्यर्थी 4700 थे।  बृहस्पतिवार को हाथरस जिले की हाथरस तहसील का नंबर है। शुक्रवार को फिरोजाबाद जिले के जसराना, शनिवार को शिकोहाबाद और फिरोजाबाद तहसील के युवाओं की भर्ती होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें