फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्वास्थ्य टीम ने जिस झोलाछाप को पकड़ा, पुलिस ने उसे छोड़ दिया; सीएमओ से हुई शिकायत

Sat, 12 Jul 2025 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिस झोलाछाप को पकड़ा, पुलिस ने पीड़ित से समझौता कराकर उसे छोड़ दिया। इस मामले में सीएमओ से शिकायत हुई है। 

 
विज्ञापन
सीएमओ, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किरावली के नगला खुशियाली में अवैध मेडिकल स्टोर में झोलाछाप अतर सिंह को गर्भवती का इलाज करते पकड़ा। वह शुक्रवार को छूट गया। गोपऊ निवासी महिला मरीज ने बीते महीने पुलिस में शिकायत की थी, तब पुलिस ने समझौता कराकर झोलाछाप को छोड़ दिया था। अब फिर छूट जाने से पुलिस और विभाग की पैरवी पर सवाल उठ रहा है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि किरावली की गुड्डी देवी ने शिकायत की थी कि 4 मई को अतर सिंह से इलाज कराया था, उसने ड्रिप लगा दी थी, जिससे उसका हाथ सुन्न हो गया। ठीक नहीं होने पर किरावली थाने में शिकायत की, तो पुलिस ने आरोपी को बुलाकर इलाज करवाने के नाम पर समझौता करा दिया।

अतर सिंह ने इलाज नहीं कराया। इस पर बृहस्पतिवार को टीम जांच करने के लिए भेजी। वह बिना डिग्री और लाइसेंस के मरीजों का इलाज करते पकड़ा गया था। पुलिस के सुपुर्द किया गया लेकिन पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी का चालान किया था, उसने कोर्ट से जमानत ले ली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें