फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप की करतूत: गुप्त बीमारी की दवा लेने आई थी महिला, क्लीनिक के अंदर किया ऐसा कांड; चप्पल से हुई पिटाई

Mon, 18 Dec 2023 09:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

गुप्त बीमारी की दवा लेने आई महिला संग झोलाछाप ने घिनौनी हरकत की। इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई तो वे गुस्से से आग बबूला हो गए। क्लीनिक पर पहुंचकर परिवार के लोगों ने झोलाछाप की चप्पलों से पिटाई कर पुलिस से सुपुर्द कर दिया।  
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पिनाहट कस्बे के राजाखेड़ा मार्ग पर स्थित एक दुकान पर पर गुप्त बीमारी की दवा लेने पहुंची महिला ने झोलाछाप पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। जानकारी पर पहुंचे पीड़िता के परिजन ने आरोपी की चप्पलों से पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र के एक गांव की 26 वर्षीय महिला गुप्त बीमारी का इलाज कराने ननद के यहां आई थी। सोमवार को महिला अपनी ननद के साथ दवा लेने के लिए राजाखेड़ा मार्ग स्थित मार्केट में स्थित एक झोलाछाप के यहां पहुंची थी। आरोप है कि झोलाछाप ने महिला की ननद को दवा लिखकर पर्चा थमा दिया और दुकान से दवा लाने के लिए भेज दिया। इसके बाद महिला को अकेली देखकर झोलाछाप ने उसे दबोचकर दुष्कर्म किया। थोड़ी देर बाद ननद पहुंची तो परिजन को सूचित किया। 

मौके पर महिला का पति और अन्य परिजन पहुंच गए। महिला ने घटना बताई तो परिजन ने झोलाछाप की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। हंगामा होता देख लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर झोलाछाप को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। थाना प्रभारी नीरज पंवार का कहना है मामला छेड़छाड़ का लग रहा है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें