फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में मिलावट का भंडाफोड़: नकली घी की फैक्ट्ररी पर छापा के दौरान मिला कुछ ऐसा कि टीम के उड़ गए होश

Wed, 15 Dec 2021 09:10 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुनसान इलाके में एक घर में नकली घी बनाने का कारोबार चलता था। यहां सिर्फ रात के समय में कार्य होता था।
विज्ञापन
फैक्टरी में नकली घी बनाने का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को बड़ी कामयाबी हासिल की। टीम ने आसफाबाद क्षेत्र के हनुमान नगर के एक घर में बनी फैक्टरी में नकली घी बनाने का खुलासा किया। यहां आरोपी ब्रांडेड कंपनियों के पैकेट में नकली घी और एक्सपायर घी को भी भरकर बाजार में बिक्री करते थे। टीम को मौके से घी की खुशबू के एसेंस और अन्य संदिग्ध पदार्थ भी मिले हैं। टीम ने मौके से पांच नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए। इसके साथ ही करीब साढ़े छह क्विंटल घी को कब्जे में लेकर फैक्ट्री को सील कर दिया। 

विज्ञापन

बंद थी फैक्टरी
आसफाबाद बिजली घर के पीछे हनुमान नगर में एक घर में बनी फैक्टरी में बुधवार दोपहर खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सागर के नेतृत्व में छापा मारा। फैक्टरी बंद थी। इस पर टीम ने फैक्टरी मालिक रवि उर्फ नीतेश निवासी मथुरा नगर को मौके पर बुलाया। सख्ती के बाद आरोपी रवि ने फैक्टरी का ताला खोला। यहां पर नकली देशी घी को बनाकर पैक किया जाता था। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने मौके से रिफाइंड, 30 टीन बना हुआ देशी घी और ब्रिटेनिया कंपनी के 172 किलो देशी घी के पैकेट मिले। तीन लीटर देशी घी की खुशबू का एसेंस मिला। वहीं 148 किलो अज्ञात पदार्थ मिला, जिसके चर्बी होने की आशंका है। हालांकि पुष्टि के लिए सैंपल प्रयोगशाला भेजा गया है। 

विज्ञापन

आरोपी मिठाई विक्रेताओं को करता था सप्लाई
जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अनुराग यादव के साथ पार्टनरशिप में यह काम करता है। नकली घी बनाकर दुकानों और मिठाई विक्रेताओं को सप्लाई किया जाता था। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने बने घी और अन्य पदार्थों के कुल पांच सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। 
रात में ही चलता था कार्य
सुनसान इलाके में एक घर में नकली घी बनाने का कारोबार चलता था। यहां सिर्फ रात के समय में कार्य होता था। इस फैक्टरी पर छापा मारने के लिए खाद्य सुरक्ष और औषधि प्रशासन की टीम ने दिवाली से ही तैयारी कर ली थी। हालांकि भनक लगने पर कारोबारी को फैक्टरी को कुछ समय के लिए बंद कर दिया था। एक सप्ताह से फैक्टरी का संचालन दोबार से शुरू हो गया था। 
फैक्टरी को सील कर दिया
नकली घी की बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा था। मौके से साढ़े छह क्विंटल नकली देशी घी को कब्जे में लेकर फैक्टरी को सील कर दिया गया है। मौके से ब्रांडेड घी के पैकेट भी बरामद हुए हैं। इसे रवि उर्फ नीतेश निवासी मथुरा नगर द्वारा संचालित किया जा रहा था। मौके से पांच सैंपल एकत्रित कर जांच को भेजे हैं। 148 अज्ञात पदार्थ भी मिला है, जिसमें चर्बी की आशंका है। हालांकि पुष्टि के लिए जांच को भेजा है। रिपोर्ट आने कार्रवाई होगी। डॉ. सुधीर कुमार, जिला अभिहित अधिकारी
दगाबाज दरोगा: स्पेशल टीम में तैनात दरोगा ने शादी कर दिया धोखा, अपनाने को किया इनकार, बेटे के साथ भटक रही पीड़िता


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें