फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले जिले के 87 शिक्षक-शिक्षिकाओं से 27 करोड़ रुपये से अधिक की रिकवरी की जाएगी। इनके द्वारा वेतन भत्तों के रूप में ली गई राशि का आंगणन करने में जुटे बेसिक शिक्षा विभाग ने पांच लोगों को बुधवार को रिकवरी नोटिस भी जारी कर दिए हैं। भुगतान न होने पर इनके विरुद्ध आरसी जारी की जाएगी।
विशेष जांच दल (एसआईटी) जांच में चिन्हित फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले 87 शिक्षक-शिक्षिकाओं की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बर्खास्तगी, प्राथमिकी के बाद अब विभाग वेतन-भत्तों के रूप में लिया धन वसूलने की तैयारी में है।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बनाया खास एप, मोबाइल में छिपी चाइना की एप्लीकेशन का होगा सफाया
एक दशक तक विभाग की आंखों में धूल झोंकते रहे इन लोगों द्वारा लिए गए वेतन भत्तों का आकलन लेखा विभाग कर रहा है। वहीं चार शिक्षिकाओं सहित पांच के वेतन, भत्तों का ब्योरा मिलते ही लेखाधिकारी ने बुधवार को रिकवरी नोटिस जारी कर एक सप्ताह में धनराशि राजकोष में जमा करने के निर्देश दिए हैं। राशि जमा न होने पर इनके खिलाफ आरसी की कार्रवाई की जाएगी।