फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fake Deed Case: एक और किसान को कर दिया चार बीघे जमीन का फर्जी बैनामा, केस दर्ज करने के आदेश

Tue, 08 Apr 2025 11:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में फर्जी बैनामा कांड में एक और खुलासा हुआ है। एक किसान को चार बीघा जमीन का फर्जी बैनामा कर दिया गया। मामले में आयुक्त ने जांच के बाद केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
 
विज्ञापन
आगरा सदर तहसील निबन्धन भवन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा सदर तहसील के फर्जी बैनामा कांड के सरगना प्रशांत के रिश्तेदारों ने एक और किसान को चार बीघे जमीन बेचकर लाखों की धोखाधड़ी की है। यह जमीन 8 लोगों को पहले ही बेच चुके हैं। अब पुलिस आयुक्त ने जांच के बाद केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इन्हीं भूमाफिया के विरुद्ध एक पखवाड़े पहले भी थाना बाह में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


जमीनों के फर्जी बैनामे कराना और तहसील में कर्मचारियों और गिरोह से सांठगांठ करके उन्हें खतौनी में दर्ज कराने वाले गैंग ने फतेहाबाद के बुजुर्ग किसान बालकराम को निशाना बनाया। बालकराम ने बताया कि उमरैठा, बासौनी निवासी राममूर्ति ने करीब 12 साल पहले उनसे 40 लाख रुपये लिए थे। जब उन्होंने पैसा वापस नहीं किया तो दबाव बनाया।

ये भी पढ़ें -  UP: यूपी रोडवेज के परिचालकों के लिए आया नया आदेश, तीन महीने में पांच बार मिले बेटिकट यात्री... तो जाएगी नौकरी
विज्ञापन




 
Trending Videos

इस पर उसने उमरैठा में अपनी चार बीघे जमीन दिखाई। कहा कि इस जमीन को वह उनके नाम दर्ज करा देगा। कई साल तक राममूर्ति और उसके बेटे उन्हें टहलाते रहे। वह रिश्तेदार होने के कारण खामोश रहे। इसके बाद उन्होंने जमीन के बारे में पता किया तो राममूर्ति ने इस जमीन का सौदा 8 लोगों को पहले से ही कर रखा था।

इस बारे में तहसील प्रशासन ने भी जांच कराई थी। पीड़ित का कहना है कि यह लोग जमीनों की खरीद फरोख्त के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करते हैं। इनके खिलाफ कई थानों में पहले से केस दर्ज हैं। इस मामले में भी केस दर्ज किया जाए।

ये भी पढ़ें -  UP Weather: सूबे में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा, पारा पहुंचा @42.1 डिग्री...झांसी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी


 

केस वापस करने का बना रहे दबाव
दूसरी ओर, खेरिया मोड़, ताजगंज निवासी पीड़िता शांति देवी पत्नी गोपाल सिंह की जमीन का बैनामा भी फर्जी तरीके से करके साढ़े आठ लाख रुपये राममूर्ति, बबलू उपाध्याय आदि ने हड़पे थे। इस मामले में पीड़िता ने बाह थाने में धमकाने का केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि भूमाफिया उनके परिवार पर केस वापस करने का दबाव बना रहे हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इन लोगों ने जमीन का बैनामा कई लोगों के नाम पहले से ही कर रखा था। बाद में उन्हें गुमराह किया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। डीसीपी पूर्वी ने इनके लाइसेंसी शस्त्रों की रिपोर्ट भी तलब कर ली है।

 
विज्ञापन

पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
सदर तहसील में फर्जी बैनामा कांड के सरगना प्रशांत शर्मा और अन्य जेल में निरुद्ध हैं। पीड़ित गोपाल सिंह का कहना है कि आरोपी प्रशांत शर्मा के रिश्तेदार हैं। इनके विरुद्ध बाह सहित अन्य थानों में 15 से अधिक विभिन्न मामलों में केस दर्ज हैं। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें