फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर में नकली पार्ट्स का खेल: नामी कंपनी के डुप्लीकेट सामान मिले, माल सीज; दुकानदार पर केस

Thu, 17 Sep 2026 10:48 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर में नामी कंपनी कमिन्स आईएनसी के संदिग्ध नकली ऑटो पार्ट्स मिलने पर पुलिस ने दुकान पर छापा मारा। तलाशी में 12 तरह के पार्ट्स बरामद हुए, जिन्हें सीज कर दुकान संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ट्रांसपोर्ट नगर में नामी कंपनी कमिन्स आईएनसी के नकली ऑटो पार्ट्स बेचे जाने की शिकायत पर हरीपर्वत पुलिस ने छापा मारा। एक दुकान पर 12 तरह के संदिग्ध पार्ट्स बरामद हुए। माल सीज कर दुकान संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन


कंपनी के अधिकृत कानूनी प्रतिनिधि जयपुर निवासी संदीप तंवर ने पुलिस को बताया कि वह कंपनी में कार्रवाई के लिए अधिकृत हैं। सोमवार को सर्वे के दौरान प्लॉट नंबर 51, सेक्टर-2 स्थित प्रदीप मोटर्स पर डुप्लीकेट माल मिला।

तलाशी में कवर एक्सेस होल, कवर एक्सेस, किट कौन रोड बेयरिंग, अल्टरनेटर और कोर कूलर समेत कई सामान बरामद हुए। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि दुकान पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम नमन डाबर बताया। शिकायतकर्ता की मांग पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें