फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरती से खिलवाड़: एटा बेचे जा रहे थे इन नामी कंपनियों के नकली सौंदर्य प्रसाधन, सात पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 29 Dec 2023 06:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के बाबूगंज में नामी कंपनियों के नकली सौंदर्य प्रसाधन बिक रहे थे। हिंदुस्तान लीवर के अधिकारी ने पुलिस के साथ छापा मारा। मामले में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 
विज्ञापन
नकली सौंदर्य प्रसाधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा शहर के सबसे व्यस्त बाजार बाबूगंज में महिलाओं के नकली सौंदर्य प्रसाधनों की बिक्री की जा रही थी। दिल्ली से आए हिंदुस्तान लीवर के अधिकारी ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर छापा मारा तो सात दुकानों से ऐसे उत्पाद बरामद हुए। संबंधित व्यापारियों पर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


हिंदुस्तान लीवर कंसल्टेंट इंडिया प्रालि. कालका जी एक्सटेंशन नई दिल्ली के मैनेजर अंसार खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि हिंदुस्तान लीवर के नकली महिला सौंदर्य प्रसाधन बिक्री होने की शिकायत मिली थी।  बृहस्पतिवार को कंपनी के साथी दीपक शर्मा व धर्मेंद्र कुमार सिंह व स्थानीय पुलिस के साथ बाबूगंज बाजार में छापा मारा। यहां नूर जनरल स्टोर के दुकान स्वामी मुजीब, हसीब, राज कलेक्शन दुकान के स्वामी राज खान, शालू कलेक्शन दुकान के स्वामी शानू, मुन्ना लेडीज कॉर्नर दुकान के स्वामी रिहान, अनस जनरल स्टोर के दुकान स्वामी चमन, राधे-राधे जरनल स्टोर के दुकान स्वामी पारस के यहां नकली उत्पाद पाए गए। सभी नकली सामान को कब्जे में लिया गया और पुलिस की मौजूदगी में सील किया गया।

बताया कि हिंदुस्तान लीवर के क्रीम, पाउडर, लिपिस्टिक आदि सामान नकली बिक्री किए जा रहे थे। छापा मारा तो बाबूगंज के दुकानदार मुजीब निवासी मारहरा गेट सहित सात दुकानों पर नकली उत्पाद पाए गए। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली नगर प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि महिला सौंदर्य प्रसाधन बिक्री करने वाले दुकानों के खिलाफ तहरीर मिली। उसके आधार पर कॉपीराइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें