फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेलवे भर्ती परीक्षा...बायोमेट्रिक में पकड़ा फर्जी अभ्यर्थी, प्रवेश पत्र छीनकर भागा; एफआईआर दर्ज

Sun, 07 Dec 2025 10:49 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

रेलवे भर्ती परीक्षा देने पहुंचा फर्जी अभ्यर्थी बायोमेट्रिक के दाैरान पकड़ में आ गया। टीम उसे पकड़कर ले जा रही थी तभी फर्जी अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र छीनकर भाग निकला। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
Exam (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के आरकेजीएम स्थित आईजेडी-2 में रेलवे ग्रुप डी की दूसरे की जगह परीक्षा देने आए फर्जी अभ्यर्थी को बायोमेट्रिक के दौरान पकड़ लिया। सत्यापन करने पर पर प्रवेश पत्र छीनकर भाग गया। आरोपी के आने जाने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायत पर पुलिस ने अभ्यर्थी अमित यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी निवासी पारूल चौधरी ने तहरीर दी थी। पुलिस को बताया कि आईजेडी-2 में शुक्रवार को रेलवे ग्रुप डी आरआरबी लेवल स्टेज वन की ऑनलाइन परीक्षा थी। परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की चेकिंग कर बायोमेट्रिक करते हैं। ई-केवाईसी मिलान होने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश देते हैं। 

पहली पाली की परीक्षा में अमित यादव नाम के अभ्यर्थी की जगह फर्जी अभ्यर्थी परीक्षा देने आया। बायोमेट्रिक के दौरान संदिग्ध लगा। इस पर उसे सत्यापन के लिए रेलवे अधिकारियों के पास लेकर जा रहे थे। तभी आरोपी कर्मचारी के हाथ से प्रवेश पत्र छीनकर परीक्षा केंद्र से भाग गया। 
विज्ञापन


गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी आरोपी को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागे। आरोपी तब तक फरार हो गया। एसीपी हरीपर्वत अक्षय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पहले मुख्य अभ्यर्थी अमित यादव को हिरासत में लिया जाएगा। उसे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज दिखाकर परीक्षा देने आए फर्जी अभ्यर्थी के बारे में पता किया जाएगा। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें