फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोंपड़ी में लगी आग, जलकर दो भैसों की मौत, 6 पशु झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली, एटा। क्षेत्र के गांव औरंगाबाद के मजरा नगला कछियांन में शुक्रवार सुबह एक झोंपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें दो भैंस जलकर मर गईं वहीं छह मवेशी भी झुलस गईं। इस दौरान आग की लपटों से एक किशोर भी झुलस गया। जिसे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्क त के बाद निकाल लिया।
विज्ञापन

ग्राम नगला कछियांन निवासी पुष्पेंद्र ने घर के पास ही पशुओं के लिए झोंपड़ी बना ली थी। शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे अचानक झोपड़ी धूं-धूं कर जलने लगी। झोपड़ी में पशुओं की रखवाली के लिए पुष्पेंद्र का 12 वर्षीय पुत्र सुमित भी सोया हुआ था। 8 पशु भी झोपड़ी में बंधे थे। तेज लपटों की आवाज सुन सुमित जाग गया और बचाव के लिए चिल्लाने लगा। ग्रामीण राहत कार्य में जुटे और पुष्पेंद्र को आग की लपटों से निकाल लिया। तब तक पुष्पेंद्र झुलस चुका था। इधर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए कोशिश की।
लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने पशुओं को निकालने की कोशिश की। आग से झुलसे 6 मवेशियों को तो बाहर निकाल लिया लेकिन दो भैंस जलकर मर गईं। वहीं झोपड़ी में रखे कृषि यंत्र,गल्ला,भूसा आदि सामान भी जल गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तहसीलदार तिमराज सिंह को दी। उन्होंने मौके पर नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, गौतम, राजस्व निरीक्षक सत्यवीर सिंह व क्षेत्रीय लेखपाल मुनीस कुमार को भेजकर क्षति का आकलन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें