फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर में बन रही थी नकली महंगी शराब, कबाड़ियों से बोतल खरीदकर ऐसे होती थी तैयार; दो आरोपी दबोचे

Thu, 09 Apr 2026 10:03 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में घर में महंगी ब्रांडेंड शराब तैयार करने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। आरोपी सस्ती शराब खरीदकर उसे महंगी शराब की बोतलों में भरकर बेचते थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद माल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र स्थित विजय नगर में एक घर में सस्ती शराब से नकली महंगी शराब बनाने की फैक्टरी चल रही थी। जहां 120 रुपये वाले पौव्वा से 400 रुपये वाला महंगी विदेशी ब्रांडेड शराब के नकली पौव्वा बनाए जा रहे थे। बृहस्पतिवार को आबकारी टीम ने छापा मार कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पांच पेटी में 246 नकली शराब के पौव्वा, 550 से अधिक ढक्कन और खाली बोतल बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


नकली शराब फैक्टरी चला रहे एटा निवासी देवेंद्र सिंह और मैनपुरी निवासी प्रीतम को गिरफ्तार किया है। जबकि अमर शिवहरे मौके से फरार है। जिलाधिकारी अरविंद बंगारी के नेतृत्व में आबकारी विभाग ने मुखबिर से प्राप्त सूचना पर बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे विजय नगर स्थित एक घर में छापा मारा। जहां दो कमरों में नकली शराब का जखीरा पकड़ा। 

जिला आबकारी अधिकारी केपी यादव ने बताया कि लंबे समय से आरोपी घर में नकली शराब बना रहे थे। 120 रुपये वाले ब्रांड की शराब के पौव्वे खरीदते थे। फिर कबाड़ियों से महंगी ब्रांडेड विदेशी शराब के खाली पौव्वा खरीदते थे। सस्ती शराब में पानी मिलाकर उसे महंगी ब्रांड के खाली पौव्वों में भरा जाता था। ढक्कन और सील लगाकर बाजार में बेचा जा रहा था। टीम में आबकारी निरीक्षक आनंद सिंह, अमित, शैलेश नाहर एवं पुलिस मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें