फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्डों से लूट: पुलिस ने दबोचा एक लुटेरा, दूसरा भाग निकला; मुठभेड़ के दौरान लगी पैर में गोली

Fri, 14 Nov 2025 08:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आयरन फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्डों पर हमला कर लूट के बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसका साथी मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन
लुटेरा गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नरायच स्थित ताज आयरन फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्डों पर हमला कर दो बदमाशों ने लूट की थी। बृहस्पतिवार रात को फाउंड्री नगर क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार किया गया। पैर में गोली लगने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि 11 नवंबर की रात 1 बजे नरायच स्थित ताज आयरन फैक्टरी में दो बदमाश घुस आए थे। उस समय फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड पुष्पेंद्र और गिरीश माैजूद थे। दोनों गार्ड पर सरिया से हमला बोला था। हमले में दोनों घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बदमाश लूटपाट कर सामान ले गए थे। मामले में मैनेजर अनुराग प्रताप सिंह ने केस दर्ज कराया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिले। इस पर बृहस्पतिवार रात को फाउंड्री नगर में घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर बदमाश फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आकाश उर्फ माइवाला बताया। वह ट्रांस यमुना काॅलोनी का है। उसके पास से तमंचा, कारतूस, 4 चांदी के सिक्के बरामद किए गए। वहीं उसका साथी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें