फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फैसिलिटी पोर्टल का काम पूरा, उद्यम खोलने की मिलेगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। प्रधानमंत्री नौकरी के बजाय खुद का रोजगार और उद्यम शुरू करने पर जोर दे रहे हैं। इसके लिए कई योजनाएं भी हैं। इनके बारे में इंडस्ट्रीज फैसिलिटी सेंटर पोर्टल से जानकारी मिलेगी। इसका मुख्यालय कानपुर होगा। फोन पर विशेषज्ञ उद्यम शुरू करने के लिए जरूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। नए साल जनवरी में पोर्टल के शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने बताया कि इंडस्ट्रीज फैसिलिटी सेंटर पोर्टल कानपुर से संचालित होगा। इसका कार्य पूरा हो गया है, इसमें सुझावों पर कुछ बदलाव किया है। इस पर कार्य चल रहा है। इस पोर्टल को जिला उद्योग केंद्र के कार्यालय से जोड़ा जाएगा। इसकी निगरानी में ये पोर्टल संचालित होगा। पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर जारी होगा। इसमें कोई भी फोन कर उद्यम लगाने के लिए जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकता है। इस पोर्टल पर विशेषज्ञ, सरकारी अधिकारी समेत अन्य जानकारी देंगे। इसकी 4 दिसंबर को कानपुर और आगरा के उद्यमियों के साथ बैठक होगी, इसमें बदलाव और पोर्टल संबंधी जानकारी पर चर्चा होगी।
लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि अभी तक ऐसा कोई मंच नहीं है, जिससे उद्यम और योजनाओं की सीधे जानकारी मिल सके। अलग-अलग विभागों के चक्कर काटने पड़ते हैं। पोर्टल शुरू होने से सबसे बड़ा लाभ उद्यम शुरू करने वाले युवाओं के लिए होगा। इतना ही नहीं उद्यमी कोई और दूसरा उद्यम शुरू करना चाहता है तो भी उसे पूरी जानकारी मिलेगी। यहां तक के उद्यम शुरू कराने के लिए सहयोग भी किया जाएगा। इस पोर्टल पर संबंधित उद्योग के सेटअप, आवश्यक जमीन, विभागों की एनओसी, मशीनों समेत अन्य तकनीकी जानकारी, आवश्यक बजट, सरकारी योजना और अनुदान, बैंक से लोन, कच्चा माल की उपलब्धता, उत्पाद की बिक्री के लिए बाजार समेत तमाम जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें