फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती और प्यार के बाद शादी, इसके बाद हुआ कुछ ऐसा कि बहू को समझाने की लगाई गुहार

Sat, 05 Dec 2020 12:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवक और युवती में प्यार हो गया। दोनों ने शादी कर ली। लॉकडाउन में पति की आर्थिक स्थिति बिगड़ी तो पति-पत्नी में विवाद होने लगा। पत्नी मायके चली गई। मामले में सास ने आशा ज्योति केंद्र के हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत करके बहू को वापस घर लाने की गुहार लगाई है।   
विज्ञापन



युवती थाना सिकंदरा निवासी है। एक साल पहले फेसबुक पर जगदीशपुरा क्षेत्र के युवक से उसकी दोस्ती हो गई थी। युवक का राजामंडी में कॉस्मेटिक का कारोबार है। दोस्ती के तीन महीने बाद दोनों ने शादी कर ली। लॉकडाउन में पति का काम ठप पड़ गया। इसके बाद काम चल नहीं सका। परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई।


आरोप है कि इससे पत्नी का व्यवहार बदल गया। विवाद होने लगा। युवती कुछ दिन पहले मायके चली गई। उसने पति के खिलाफ अदालत में प्रार्थना पत्र देने की तैयारी कर ली है। सास ने आशा ज्योति केंद्र में गुहार लगाई है कि वेबहू को साथ रखना चाहते हैं। पुलिस दोनों पक्षों को काउंसिलिंग के लिए बुलाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

शादी नहीं करने पर प्रेमिका ने प्रेमी के सामने रखी शर्त 
थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का युवक दस साल पहले गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करता था। कंपनी की एक युवती से उसके प्रेम संबंध हो गए। युवक लॉकडाउन में घर आ गया। इसके बाद कंपनी में नौकरी नहीं लग सकी। उधर, प्रेमिका प्रेमी से शादी की तैयारी कर चुकी थी।


पांच लाख के जेवरात खरीद रखे थे। मैरिज होम भी बुक करा लिया। इसी बीच युवती को पता चला कि प्रेमी परिजनों के कहने पर किसी और युवती से शादी कर रहा है। प्रेमिका ने आशा ज्योति केंद्र में शिकायत की। उसने कहा कि युवक ने पहले भी शादी से मना किया था, मगर उसे मना लिया था।


अब वह दोबारा से ऐसा कर रहा है। वह उसके साथ नहीं रहेगी। पुलिस के कहने पर युवती ने युवक को कॉल किया। उससे कहा कि शादी की तैयारी के लिए खरीदे जेवरात लेकर जाए। उसे पांच लाख रुपये नहीं दिए तो केस दर्ज करा देगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें